September 6, 2024 5:31 PM

printer

गिरिडीह में कई वर्षों से बंद ओपनकास्ट कोलियरी के खुलने का मार्ग प्रशस्त

गिरिडीह में कई वर्षों से बंद ओपनकास्ट कोलियरी के खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। गौरतलब है कि जिस भूमि पर सीसीएल द्वारा कोयले का खनन किया जा रहा था, उस पर वन विभाग ने मालिकाना हक जता दिया था। इसके बाद इस कोलियरी को बंद करना पड़ा था। राज्य सभा सांसद सरफराज अहमद ने बताया कि जांच में यह बात प्रमाणित हो गयी है कि भूमि वन विभाग की नहीं है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से इसे पुनः खोलने की पहल शुरु कर दी गयी है। जिले के उपायुक्त नमन प्रेयस लकड़ा ने कहा कोलियरी के पुनः चालू होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला