July 4, 2024 8:21 PM

printer

गिरिडीह पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापमारी कर पांच कुख्यात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

गिरिडीह पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापमारी कर पांच कुख्यात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से सात मोबाइल, आठ सिम, पांच एटीएम और दो दोपहिया वाहन सहित कई अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि ये अपराधी फर्जी लिंक भेजकर मातृत्व लाभ की राशि दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी किया करते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी अपराधी गिरिडीह और देवघर जिले  के रहने वाले हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला