गिरिडीह जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों को इसके लिए जागरुक किया जा रहा है। जिले के उपायुक्त नमन प्रेयस लकड़ा ने बताया कि जिले में अबतक एक लाख उनसीस हजार किसानों ने फसल बीमा के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि बीमा योजना कराने की तिथि पन्द्रह दिन बढ़ा दी गयी है। उपायुक्त ने किसानों से इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
Site Admin | September 5, 2024 5:06 PM
गिरिडीह जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर लगातार किये जा रहे हैं प्रयास