गिरिडीह जिले के शहरी क्षेत्र में यातायात की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए पहल शुरु कर दी गयी है। इस सिलसिले में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने बस एसोसिएशन, टेंपो संघ, वेंडरों, सिविल सोसायटी और चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उपनगर आयुक्त विशालदीप खलको, एसडीपीओ विनोद कुमार रवानी, डीएसपी कौसर अली, डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि बड़ा चौक से गांधी चौक तक सड़क के किनारे सब्जी बेचने वाले फुटपाथी दुकानदारों को हटाकर वेंडर जोन में शिफ्ट किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के अन्य इलाकों से भी सब्जी बेचने वालों और ठेला- खोमचा लगाने वालों को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।
Site Admin | July 5, 2024 4:19 PM
गिरिडीह जिले के शहरी क्षेत्र में यातायात की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए पहल शुरु की गई