गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थानाक्षेत्र से पुलिस ने जमशेदपुर के दो शातिर अपराधियों को चोरी के चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों अपराधियों पर लूट, फिरौती, आर्म्स एक्ट और गोली मारकर हत्या करने का मामला जमशेदपुर के कई थानों में दर्ज हैं।
Site Admin | June 16, 2024 8:14 PM
गिरिडीहः जमशेदपुर के दो शातिर अपराधियों को चोरी के चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया