July 24, 2024 8:52 PM

printer

गाजियाबाद में कांवड़ियों को ध्यान में रखते हुए 25 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए

कावड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में गाजियाबाद के सीएमओ अखिलेश मोहन मिश्रा ने बताया कि गाजियाबाद में कांवड़ियों को ध्यान में रखते हुए 25 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। इसके अलावा एंबुलेंस लगाई गई हैं और तकरीबन 200 डॉक्टरों की तैनाती भी की गई है। साथ ही 180 बेड आरक्षित किए गए हैं। कांवड़ रूट पर पड़ने वाले निजी अस्पतालों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ियों का निशुल्क इलाज किया जाये।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला