आजादी के अमृत महोत्सव के ‘मेरी माटी-मेरा देश‘ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में गाजियाबाद, कानपुर नगर, शाहजहांपुर, बहराइच, बस्ती और लखनऊ में पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारी कलश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान घर-घर से मिट्टी और चावल कलश में एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई।
News On AIR | September 14, 2023 9:49 PM | मेरी माटी-मेरा देश
गाजियाबाद, कानपुर नगर, शाहजहांपुर, बहराइच, बस्ती और लखनऊ में ‘मेरी माटी-मेरा देश‘ अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गई