गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए गिरिडीह के कृषि उत्पादन बाजार समिति में बनाए गए मतगणना केन्द्र में मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। यहां सेे झारखंड मुक्ति मोर्चा की कल्पना सोरेन अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा से लगभग दो हजार दो सौ वोटो से पीछे चल रही हैं। दिलीप वर्मा को अब तक नौ हजार तीन सौ से ज्यादा वोट मिले हैं वहीं कल्पना सोरेन को सात हजार के लगभग मत मिले हैं।
Site Admin | June 4, 2024 3:19 PM
गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी