गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए गिरिडीह के कृषि उत्पादन बाजार समिति में बनाए गए मतगणना केन्द्र में मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। यहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा की कल्पना सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के दिलीप कुमार वर्मा समेत 11 प्रत्याशी अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले वर्ष दिसंबर माह के अंत में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद इस सीट के लिए उपचुनाव हुआ है।
Site Admin | June 4, 2024 3:12 PM
गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए गिरिडीह के कृषि उत्पादन बाजार समिति में बनाए गए मतगणना केन्द्र में मतों की गिनती जारी