गांजा तस्करों की सहायता करने के आरोप में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के आरक्षक किशोर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने उन्हें निलंबित कर दिया है। आरक्षक पर आरोप है कि उसने पुलिस छापेमारी से बचाने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह की मदद की। इसकी जानकारी होने पर आरक्षक को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, मानपुर की तहसीलदार संध्या नामदेव को टै्रक्टर चालक की पिटाई करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।