राज्यभर में गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान रांची समेत प्रदेश के अठारह जिलों का अधिकतम तापमान बयालिस डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। गढ़वा जिले का तापमान अड़तालिस तो पलामू जिले का तापमान सैंतालीस दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में कल इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। यहां पारा बयालिस डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग ने आज पलामू, गढ़वा और चतरा के लिए सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, भीषण गर्मी से हजारीबाग के पदमा में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों से चमगादड़ों के मरने का सिलसिला जारी है। वहीं, रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र में कल एक बाइक सवार सीसीएलकर्मी गर्मी के कारण चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़ा। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
Site Admin | May 30, 2024 4:10 PM | JHARKHAND MAUSAM | गर्मी का प्रकोप
गर्मी का प्रकोप: पिछले चौबीस घंटों के दौरान रांची समेत प्रदेश के 18 जिलों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक