कल गणेश चतुर्थी है। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश कल विराजेंगे। ग्यारह दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव की तैयारियां छत्तीसगढ़ के सभी जगह जोर-शोर से चल रही हैं। राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह उत्सव सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है।
Site Admin | September 6, 2024 8:35 PM
गणेश चतुर्थी कल, विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश विराजेंगे कल