May 21, 2024 8:26 PM

printer

खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में आज यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई

खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में आज यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये हैं।
इधर लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र में आज ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा  है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटा, जिससे दबकर युवक की मौत हो गई।
उधर  कोडरमा के पूरनानगर स्थित राजबागी आंगनबाड़ी केंद्र में करंट लगने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में जमकर हंगामा मचाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला