धनबाद जिले में जिला प्रशासन ने खनिज संपदा के अवैध खननए भंडारण और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए खनन टास्क फोर्स ने कल रात औचक जांच अभियान चलाया। जांच अभियान में एक ट्रक में लदा 25 टन अवैध कोयला पकड़ा गया। पूछताछ के बाद ट्रक के चालक एवं उपचालक को गिरफ्तार कर गोविंदपुर थाना को कार्रवाई करने के लिए सुपुर्द कर दिया गया।
Site Admin | May 21, 2024 7:20 PM
खनन टास्क फोर्स ने रात औचक जांच अभियान चलाया