क्योंथल कांन्वेट स्कूल जुन्गा में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। इस प्रतियोगिता में नवीं कक्षा के छात्र हर्षित ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समा बांध दिया। प्रधानाचार्य एमके शर्मा ने अपने संबोधन में बच्चों को हिन्दी भाषा के महत्व बारे प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हिन्दी हमारे देश की राष्ट्र भाषा है जिसके माध्यम से समूचा देश विश्व में अनेकता में एकता का प्रतीक बना है। उन्होने बच्चों को हिन्दी को एक आम बोलचाल भाषा का प्रयोग करने पर बल दिया।
News On AIR | September 19, 2023 4:38 PM | HIMACHAL PRADESH NEWS
क्योंथल कांन्वेट स्कूल जुन्गा में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन