September 19, 2024 8:13 PM

printer

कोरबा जिले में रिश्वत मांगने के आरोप में कलेक्टर अजीत वसंत ने भैसमा के पटवारी विमल सिंह को निलंबित कर दिया

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिश्वत मांगने के आरोप में कलेक्टर अजीत वसंत ने भैसमा के पटवारी विमल सिंह को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि पटवारी ने फौती नामांतरण के लिए एक ग्रामीण से अस्सी हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत पीड़ित ने जिला प्रशासन से की थी।

 

इसके बाद शासकीय कार्य में उदासीनता और लापरवाही बरतने पर पटवारी को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला