कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरबा वन मंडल के कुदमुरा वन क्षेत्र में हुए हमले में मरने वाली महिला की पहचान यादो बाई कंवर के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह यादो बाई अपने पति वृक्ष राम कंवर के साथ गिरारी गांव जा रही थी, तभी उनका सामना जंगली हाथी से हो गया। इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके पति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
Site Admin | June 10, 2024 8:18 PM
कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है