September 19, 2024 8:15 PM

printer

कोरबाः उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर और प्रधान आरक्षक योगेश रात्रे को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया

कोरबा जिले के दीपका थाने में पदस्थ एक पुलिस उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर और प्रधान आरक्षक योगेश रात्रे को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि एक प्रकरण को रफा-दफा करने के बदले एएसआई ने एक व्यक्ति से करीब दो लाख चालीस हजार रूपये मांगे थे, जिसकी शिकायत पर मामले की जांच दर्री के नगर पुलिस अधीक्षक से कराई गई। शिकायत सही पाए जाने पर एएसआई और प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।  

इधर, सक्ती जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मालखरौदा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अश्वनी जायसवाल को अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला