July 15, 2024 5:27 PM

printer

कोयला मंत्रालय ने 7वें चरण के अंतर्गत कोयला खदानों की नीलामी के लिए कोयला खनन विकास और उत्‍पादन समझौते को लागू किया

 

 

    कोयला मंत्रालय ने आज सातवें चरण के दूसरे प्रयास के अंतर्गत तीन कोयला खदानों की नीलामी के लिए कोयला खनन विकास और उत्‍पादन समझौते को लागू कर दिया है। व्यावसायिक कोयला खनन के तहत मच्‍छाकाटा कोयला खान, कुडानली लुबरी कोयला खदान और सखीगोपाल-बी काकुरही से संबंधित कोयला खदान के लिए समझौते लागू कर दिये गए हैं। इसमें एनएलसी इंडिया लिमिडेट, गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कार्पोरेशन लिमिटेड को नीलामी में सफलता मिली है। इन तीन खदानों की व्यावसायिक नीलामी से लगभग तीन हजार करोड़ रुपये का अनुमानित वार्षिक राजस्व सृजन होगा।  इन खदानों में कोयला खनन की शुरुआत से लगभग 40 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला