छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाला मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया को रायपुर की विशेष अदालत ने 4 दिन की रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है। इन दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड में लेने के लिए न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया था।
इससे पहले, ईओडब्ल्यू ने रायपुर के केंद्रीय जेल में रानू साहू और सौम्या चौरसिया से पूछताछ की थी। इनके अलावा ईओडब्ल्यू, कोयला घोटाला मामले जेल में बंद निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, कारोबारी शिवशंकर नाग और सूर्यकांत तिवारी से भी पूछताछ कर चुकी है।
Site Admin | May 23, 2024 7:57 PM
कोयला घोटाला मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया की बढ़ी रिमांड