कोडरमा संसदीय क्षेत्र की सभी ईवीएम आज गिरिडीह के पचम्बा कृषि उत्पादन बाजार समिति के गोदाम में सील कर दी गई। इस मौके पर सभी राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित थे। गिरिडीह के उपायुक्त सह कोडरमा संसदीय क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी नमन प्रेयस लकड़ा ने बताया कि वज्रगृह की सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वज्र गृह को सील किया गया है।
Site Admin | May 21, 2024 8:17 PM
कोडरमा संसदीय क्षेत्र की सभी ईवीएम गिरिडीह के पचम्बा कृषि उत्पादन बाजार समिति के गोदाम में सील