कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी नौवां माइल पर आज सुबह करीब साढ़े सात बजे दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में एक चार पहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी खुर्शीद आलम तथा शिवलाल कुमार के रूप में हुई है।
दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। घायलों ने बताया कि एक गाड़ी में सात लोग सवार होकर समस्तीपुर से रांची जा रहे थे। इस दौरान कोडरमा घाटी में ट्रेलर से टक्कर के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी के ऊपर पलट गया।