September 26, 2024 2:52 PM

printer

कोडरमा जिले में डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन वृद्धि

कोडरमा जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बारिश के कारण  कई इलाकों में जल जमाव के कारण डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। फिलहाल कोडरमा जिले में 32 लोग डेंगू से पीड़ित है, इनमें से कई लोग घरों में रहकर अपना इलाज कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रतिदिन डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। सदर अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला