कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि कलाकार संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसके संवर्धन के लिए काम करते हैं। इसलिए समय-समय पर कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। देहरादून में श्री जोशी ने नेपाल की प्रसिद्ध अभिनेत्री नीतू कोइराला और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय गायिका रितु कंडेल को पुष्प गुच्छ और ऐपण कलाकृति भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नेपाल से हमारा रोटी-बेटी का रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति अतिथि देवो भव की रही है और यह हमारी परंपरा भी है। नेपाल से हमारी परम्परांए और संस्कृति भी मिलती-जुलती हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत का रिश्ता बेहद पुराना है और इसे कभी कोई अलग नहीं कर सकता।
News On AIR | September 13, 2023 7:10 PM | DEHRADUN | Dehradun News | uttrakhand | Uttrakhand News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि कलाकार संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसके संवर्धन के लिए काम करते हैं