May 22, 2024 8:29 PM

printer

केरल में गरज और बिजली के साथ तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान

 

मौसम विभाग ने केरल में गरज और बिजली के साथ तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आज पथनमथिट्टा और इडुक्‍की जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया। राज्‍य के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और शेष दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया।

कुछ जिलों में रात के समय यात्रा करने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। मछुआरों को अगले आदेश तक समुद्र के निकट ना जाने की चेतावनी दी गई है।    

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला