केरल की तटीय पुलिस ने कल तड़के एक मछली पकड़ने वाली नौका को टक्कर मारकर डुबोने के मामले में एक मालवाहक जहाज युवराज सागर को हिरासत में लिया है। इस घटना में दो मछुआरों की मृत्यु हो गई जबकि चार अन्य को जहाज के चालक दल ने बचा लिया था। ये घटना अरब सागर के पोन्नानी तट से लगभग 38 समुद्री मील दूर हुई। पुलिस ने बताया कि जहाज को कोचिन बंदरगाह ले जाया जाएगा।
Site Admin | May 14, 2024 11:45 AM
केरल पुलिस ने नौका डुबोने के मामले में एक मालवाहक जहाज को हिरासत में लिया