भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि केरल और तमिलनाडु के समुद्र में ऊंची लहरों का प्रकोप बना रहेगा। यह स्थिति आज रात साढे 11 बजे तक बनी रह सकती है। फिलहाल समुद्र की लहरें शांत है। केरल के समुद्री तट पर अभी तक ऊंची लहरें उठने की कोई खबर नहीं है। नीचे के तटीय क्षेत्रों में ऊंची लहरों के कारण समुद्र जलस्तर में वृद्धि होने की आशंका से केरल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस घटना को स्थानीय तौर पर कल्लकाडल के नाम से जाना जाता है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने समुद्र तटों पर मनोरंजक गतिविधियों को रद्द करने के निर्देश जारी किये हैं। लोगों को समुद्र तट पर नहीं जाने की सलाह दी गई है।
Site Admin | May 11, 2024 6:49 PM
केरल: लोगों को समुद्र तट पर से दूर रहने की दी गई सलाह, रात 11.30 बजे तक बनी रह सकती है ऊंची लहरों की स्थिति