केन्द्र सरकार द्वारा ऋणी किसानों के लिए खरीफ फसलों का बीमा कराए जाने की तिथि को सोलह अगस्त से बढ़ाकर पच्चीस अगस्त कर दिया गया है। जबकि अऋणी किसानों के लिए फसलों का बीमा कराने की निर्धारित तिथि सोलह अगस्त तक यथावत रहेगी। गौरतलब कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पहले इकतीस जुलाई तक फसल बीमा कराने तिथि निर्धारित की गई थी।
छत्तीसगढ़ में कृषि विभाग द्वारा चालू खरीफ वर्ष के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीयन कराना जरूरी है। इसके तहत किसान धान सिंचित, असिंचित, सोयाबीन, मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द, कोदो-कुटकी और रागी फसल का बीमा करा सकते हैं।
Site Admin | August 9, 2024 8:24 PM
केन्द्र सरकार द्वारा ऋणी किसानों के लिए खरीफ फसलों का बीमा कराए जाने की तिथि सोलह अगस्त से बढ़ाकर पच्चीस अगस्त हुई