छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को एक लाख रूपये सालाना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में प्रमुखता से यह वादा किया है और इसके लिए कांग्रेस महिलाओं से फॉर्म भी भरवा रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी के इस घोषणा को राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्रों की महिला मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेरा ने कल जगदलपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण के विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्राकृतिक संसाधनों को उद्योगपतियों को बेच रही है। ऐसे समय में जल, जंगल, जमीन बचाना बड़ी चुनौती है।
Site Admin | April 17, 2024 9:43 PM
केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को एक लाख रूपये सालाना दिया जाएगा