छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर जिले में कल मंगलवार हुई मुठभेड़ पर सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता बस्तर संभाग को नक्सल समस्या से मुक्त करने की है। उन्होंने कहा कि माओवादी लोकतंत्र में आस्था नहीं रखते और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को हिंसात्मक तरीके से प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने चुनाव को प्रभावित करने की माओवादियों की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। गौरतलब है कि कल कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके में हुई मुठभेड़ में उनतीस माओवादी मारे गए हैं।
Site Admin | April 17, 2024 9:51 PM
केन्द्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता बस्तर संभाग को नक्सल समस्या से मुक्त करनाः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय