केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शनिवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में अंगदान के संकल्प का नेतृत्व करेंगे। करीब दस हजार लोगों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है। एक व्यक्ति अपनी मृत्यु के बाद अंग दान करके अधिकतम आठ लोगों को नया जीवन दे सकता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि डॉ. मांडविया आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में एक सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक और एक अंग दान कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। वह 23 एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं और 87 ब्लॉक सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों की आधारशिला भी रखेंगे।
News On AIR | September 14, 2023 7:20 PM | मांडविया - अंग दान
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शनिवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में अंगदान के संकल्प का नेतृत्व करेंगे