केरल के कोच्चि में स्थित केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के दल ने भारत में पायी जाने वाली ऑयल सार्डिन मछली के संपूर्ण जीनोम को डिकोड करने में सफलता हासिल की है। इस मछली का बडे पैमाने पर सेवन किया जाता है। इसे प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संध्या सुकुमारन के नेतृत्व में शोधकर्ताओं के एक समूह ने डिकोड किया है। संस्थान के निदेशक डॉ. ए. गोपालाकृष्णन ने बताया कि डिकोड किए गए जीनोम से ऑयल सार्डिन मछली के जीव विज्ञान तथा उसके क्रमिक विकास को समझने में सहायता मिलेगी। साथ ही मछली के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए प्रबंधन में सुधार भी लाया जा सकेगा।
News On AIR | September 7, 2023 8:41 PM | केरल-मत्स्य
केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने ऑयल सार्डिन मछली के संपूर्ण जीनोम को डिकोड करने में सफलता हासिल की