केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमार स्वामी से मुलाकात की। इस दौरान श्री साहू ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री से एनएमडीसी मुख्यालय को हैदराबाद से स्थानांतरित कर छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थापित करने की मांग की। गौरतलब है कि एनएमडीसी लिमिटेड की अधिकांश इकाइयां छत्तीसगढ़ में हैं और पिछले छह दशक से राज्य से अयस्क निकाल कर बाहर भेज रही है।
Site Admin | September 9, 2024 8:19 PM
केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में केन्द्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमार स्वामी से मुलाकात की