केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में अनियमितता का आरोप लगाया है। गिरिडीह में आकाशवाणी से बातचीत करते हुए उन्होंने जल जीवन मिशन के साथ-साथ पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के क्रियान्वयन में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केन्द्रीय योजनाओं में हो रही गड़बड़ियों को रोकने में विफल साबित हो रही है। केन्द्रीय मंत्री ने पूरे मामले की जांच कराने की भी बात कही।