केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होंगे। वर्ष दो हजार अट्ठारह में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी पर मानहानि का केस दर्ज कराया था। इसी मामले में कल राहुल गांधी का बयान दर्ज होना है।
Site Admin | July 25, 2024 7:33 PM
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होंगे