केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग जिले में स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। केदारनाथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केदारनाथ धाम में पर्यावरण मित्रों ने मंदाकिनी और सरस्वती नदी के स्नान घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 40 किलोग्राम प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया गया। इसके अलावा यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर भी सफाई अभियान लगातार जारी है।
Site Admin | June 22, 2024 2:25 PM
केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थयात्रियों के लिए रुद्रप्रयाग जिले में स्वच्छता अभियान जारी