केंद्र सरकार ने वाराणसी हवाई अड्डे के विकास और राष्ट्रीय फोरेंसिक बुनियादी ढांचा संवर्धन योजना को स्वीकृति दी

केंद्र सरकार ने खरीफ मौसम की 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का निर्णय लिया है। सरकार ने वाराणसी हवाई अड्डे के विकास और राष्ट्रीय फोरेंसिक बुनियादी ढांचा संवर्धन योजना को भी स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की एमएसपी में प्रति कुन्तल एक सौ 17 रुपये की वृद्धि की गई है। किसान अब धान 23 सौ रुपये प्रति कुन्तल की दर से बेच सकेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने कैबिनेट बैठक में पांच बड़े फैसले लिये हैं। कैबिनेट ने 14 फसलों पर विपणन सत्र 2024-25 के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य-एमएसपी को स्वीकृति दी है। फसल की सुरक्षा की चिंता करते हुए सरकार ने पंचायत स्तर पर दो  लाख नये गोदाम बनाने का फैसला भी किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि किये जाने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले पर खुशी जताई है। श्री योगी ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों की समृद्धि के लिये पूरी तरह समर्पित है।      

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला