रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि आम लोगों तक केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। श्री सेठ कल सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नागरिक अभिनंदन के बाद कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इससे पहले रंगामाटी पहुंचने पर पहले से मौजूद भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-माला के साथ उनका स्वागत किया।
Site Admin | June 16, 2024 3:35 PM
केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना हमारी प्राथमिकताः रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ