July 24, 2024 4:43 PM

printer

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विदेशी पर्यटकों का आगमन दो दशमलव पांच गुना बढ़ गया है

 

जम्मू कश्मीर में 2023 के बाद से संगठित पथराव और संगठित हड़ताल की एक भी घटना नहीं देखी गई है और केंद्र शासित प्रदेश में विदेशी पर्यटकों का आगमन दो दशमलव पांच गुना बढ़ गया है। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में समग्र कानून और व्यवस्था परिदृश्य में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।

    आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर ने शांति, प्रगति और समृद्धि का युग देखा है। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक संस्थान पिछले चार वर्षों के दौरान बिना किसी हड़ताल या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के कुशलतापूर्वक काम कर रहे हैं। बेहतर कानून और व्यवस्था के कारण, जम्मू और कश्मीर में 2023 में 2 दशमलव 11 करोड़ पर्यटक घूमने आये।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला