कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि केंद्र के सहयोग से राज्य में मोटे अनाजों का उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। श्री जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात के दौरान ये बात कही। उन्होंने राज्य की पारंपरिक मंडुआ फसल के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अन्य बाजरा फसलों जैसे कौणी, चीना, कोदे, कुटकी को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत शामिल करने की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
Site Admin | August 29, 2024 1:41 PM
केंद्र के सहयोग से राज्य में मोटे अनाजों का उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी: गणेश जोशी