केंद्रीय सहकारिता और गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि उत्तराखंड की पांचों सीट पर भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी। देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में श्री शाह ने कहा कि केन्द्र की तरह राज्य सरकार भी प्रदेश में बेहतर कार्य कर रही है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रचार के तमाम माध्यमों का सदुपयोग करने को कहा। इस दौरान श्री शाह ने सभी पार्टी पदाधिकारियों से राज्य और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जनता में प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य जनसंचार माध्यमों से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने को भी कहा।
News On AIR | October 8, 2023 4:50 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS | केंद्रीय
केंद्रीय सहकारिता और गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि उत्तराखंड की पांचों सीट पर भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी