केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से गिरिडीह कॉलेज में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पोषण माह, स्वच्छता ही सेवा, मेरा माटी मेरा देश, 9साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित यह प्रदर्शनी तीन दिनों तक चलेगी। प्रदर्शनी का उदघाटन जिले के उपायुक्त नमन प्रेयस लकड़ा, पत्र सूचना कार्यालय के संयुक्त सचिव अब्दुल हमीद और क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ओंकार नाथ पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त नमन प्रेयस लकड़ा ने कहा कि सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इनके बारे में जानना जरूरी है। पत्र सूचना कार्यालय के संयुक्त सचिव अब्दुल हमीद ने लोगों से प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की। वहीं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ओंकार नाथ पाण्डेय ने कहा कि इस प्रदर्शनी से कई रोचक जानकारियां मिल रही हैं।
News On AIR | September 27, 2023 10:06 PM | झारखंड गिरिडीह फोटो प्रदर्शनी
केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से गिरिडीह कॉलेज में फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन