केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में आज दो मेगावाट ग्राउंड माउंटेड सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। गया। इस मौके पर कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के परियोजना निदेशक दिलीप कुमार सिंह के अलावा डीवीसी के अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने कहा कि आने वाला समय रिनिवल एनर्जी का है और देश लगातार इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। पूरे देश में 70 हजार मेगावाट सोलर आधारित और 40 हजार मेगावाट विंड प्लांट के जरिए बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साल 2030 तक रिन्युवल एनर्जी के जरिये पूरे देश में 500 जिगा वाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
News On AIR | September 15, 2023 9:49 PM | झारखंड कोडरमा सोलर प्लांट
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में दो मेगावाट ग्राउंड माउंटेड सोलर प्लांट का किया उद्घाटन