केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कल अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि वह रक्षा मंत्रालय की उन विभिन्न पहलों को पूरा करने का प्रयास करेंगे, जिनका उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूत करना है। इसके बाद उन्होंने कई मंत्रियों से मिल कर विकास कार्यों पर चर्चा की। श्री सेठ ने केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, शहरी विकास एवं ऊर्जा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर झारखंड के विकास पर चर्चा की। इस दौरान सभी केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी।
Site Admin | June 12, 2024 3:42 PM
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कल अपना पदभार ग्रहण किया