केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने कल दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिये। सीबीएसई ने एक बयान में कहा है कि बारहवीं में कुल सत्तासी दशमलव नौ-आठ प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। यह प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में शून्य दशमलव छह-पांच प्रतिशत अधिक है। दसवीं बोर्ड परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत तिरानबे दशमलव छह-शून्य रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत चैरानबे दशमलव सात-पांच है, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत बानबे दशमलव सात-एक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि विद्यार्थियों की उपलब्धि और उनके अथक समर्पण पर उन्हें गर्व है। जो छात्र ये मानते हैं कि वे बारहवीं की परीक्षा में और अधिक हासिल कर सकते थे, वो ये याद रखें कि यह उनकी यात्रा में सिर्फ एक मील का पत्थर है। सभी विद्यर्थियों का भविष्य असीमित सम्भावनाओं से भरा है।
Site Admin | May 14, 2024 4:22 PM
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने कल दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित