केंद्रीय प्रेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज कहा कि देश के पूर्वोत्तर हिस्से में लगभग साढ़े 5 करोड़ टन बांस है, जो देश के कुल संसाधनों का 66 प्रतिशत है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री पुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया राष्ट्रीय बांस मिशन किसानों की आय को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह मिशन जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करता है और बायो-इथेनॉल को भी बढ़ावा भी देता है। उन्होंने बताया कि असम में भारत की पहली 2-जी इथेनॉल बायो रिफाइनरी, नुमालीगढ़ रिफाइनरी बांस से इथेनॉल बनाने के लिए स्थापित की गई है। इससे स्थानीय किसानों और अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी।
Site Admin | September 18, 2024 10:31 AM
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विश्व बांस दिवस पर बांस से इथेनॉल बनाने के महत्व पर जोर दिया