संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आज नई दिल्ली में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की नई वेबसाइट की शुरुआत की। इस अवसर पर 14 ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण के लिए 7 निजी संस्थाओं और पुरातत्व सर्वेक्षण के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए।
सुश्री लेखी ने ऐतिहासिक स्थलों को रहने योग्य स्थानों में परिवर्तित करके उनकी उपयोगिता बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि स्मारक देश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सुश्री लेखी ने कहा कि देश के इतिहास को केवल एक विभाग द्वारा संरक्षित नहीं किया जा सकता, इसमें पूरे समाज का योगदान आवश्यक है। उन्होंने विरासत के संरक्षण में योगदान के लिए कॉर्पोरेट क्षेत्र की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास भी और विरासत भी’ के आह्वान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रगति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में डिजिटलीकरण सहयोग कर सकता है। सुश्री लेखी ने नई तकनीक अपनाने और सभी को भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने के महत्व को समझने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
News On AIR | March 12, 2024 7:44 PM | लेखी - एएसआई
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने नई दिल्ली में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की नई वेबसाइट की शुरुआत की