केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज देहरादून के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में योगाभ्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग मन को शांत और एकाग्रचित करता है और शांतिपूर्ण मन से व्यक्ति को समाज कल्याण के लिए एक बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है। केंद्रीय मंत्री ने राजधानी देहरादून के वन अनुसंधान संस्था में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने सभी से इस अभियान का हिस्सा बनने और एक-एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह एक जन अभियान है। 140 करोड़ लोगों को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाना चाहिए।
Site Admin | June 21, 2024 4:57 PM | Dehradun News | IYD2024 | UTTARAKHAND NEWS
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने देहरादून के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में योगाभ्यास किया