भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का जब भी विस्तार होगा, इसमें झारखंड से कुर्मी समाज के एक नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जायेगी। श्री चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती है। इसके संकेत भाजपा की परिवर्तन यात्रा में देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में चुनाव समिति की बैठक होगी।
Site Admin | September 22, 2024 3:44 PM | JHARKHAND ASSEMBLY ELECTIONS
केंद्रीय मंत्रिमंडल का जब भी विस्तार होगा, इसमें झारखंड से कुर्मी समाज के एक नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जायेगी: कृषि मंत्री शिवराज सिंह