पत्तन, पोतपरिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल रूस की आधिकारिक यात्रा पर आज रवाना हो गये। श्री सोनोवाल 8वें पूर्वी आर्थिक मंच में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कल से शुरू हुई यह बैठक बुधवार तक चलेगी। यात्रा के दौरान श्री सोनोवाल रूस के सुदूर पूर्व और आर्कटिक विकास मंत्री तथा परिवहन मंत्री के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। बैठक का उद्देश्य घनिष्ठ संबंधों को बनाए रखना और विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक, व्यापार तथा लॉजिस्टिक सहयोग को बल देना है। श्री सोनोवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी इस यात्रा से रूस के बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक और चेन्नई के बीच वैकल्पिक व्यापार मार्ग विकसित करने के प्रयासों में महत्वपूर्ण रहेगी। पूर्वी आर्थिक गलियारे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच माल परिवहन के समय में कमी लाना है।
News On AIR | September 11, 2023 6:22 PM | सोनोवाल- रूस यात्रा
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल रूस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना